पत्नी व उसके 2 आशिको को मारने वाला अखिलेश गिरफ्तार

Jan 03, 2024 - 10:55
0 239
पत्नी व उसके  2 आशिको को मारने वाला अखिलेश गिरफ्तार

block-350 block-350

पूर्वी चंपारण ( Bihar) जनपद में सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी तीन हत्याओं में वांटेड अखिलेश भगत को पुलिस ने सुगौली के कोबेया से गिरफ्तार किया है।

इस घटना के संबंध में एएसपी सदर श्रीराज ने मंगलवर को बताया कि उसने 24 अक्टूबर 23 को अपने पत्नी स्मिता देवी उर्फ संजू के आशिक रितेश साह की हत्या कर उसके शव को केसरिया थाना के गोपालपुर गांव के पास जमीन के अंदर गाड़ दिया।

पुलिस ने बाद में खुदाई कराकर शव के अवशेष को बरामद कर उसे एफएसएल में भेजा। इसके अलावे छठ के खरना के रोज 17 - 18 नवम्बर 23 की रात उसने नेपाल में पत्नी स्मिता व उसके एक और दूसरे आशिक ऋषभ कुमार की हत्या नेपाल के चितवन में कर दी।

 ऋषभ सुगौली के फुलवरिया गांव का निवासी था , जो नेपाल में अखिलेश के साथ विद्युत वायरिंग की ठेकेदारी का काम करता था। छठ होने की वजह से आसपास के कई लोग गांव चले गए इस बीच उसने पत्नी स्मिता व ऋषभ की हत्या कर डाली। घटना में उसके शामिल होने के सबूत भी पुलिस को मिले हैं,जिसके आधार पर उसे सजा दिलाई जाएगी।

इन घटनाओं में उसके किसी सहयोगी के भी साथ होने की बात कही जा रही है जिसको लेकर पुलिस अनुसन्धान में जुटी है। पुलिस टीम में एएसपी के अलावे सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह , एसआई अभिनव राज व सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सभी पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User