सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Jan 01, 2024 - 19:52
0 33
सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना के नेतृत्व में आज दिनांक 01.01.2024 को थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इरशाद पुत्र चमन निवासी ग्राम कादरगंज पुख्ता थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 01/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User