गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों को अमांपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dec 29, 2023 - 07:29
0 44
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों को अमांपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्ता सहित 02 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में आज दिनांक 28.12.2023 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 387/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्ता सहित 02 वांछित अभियुक्तगण राजीव कुमार पुत्र स्व0 रामगोपाल निवासी ग्राम हुण्डा थाना अमांपुर जनपद कासगंज, शीला देवी पत्नी राजीव कुमार निवासी उपरोक्त को प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह थाना अमांपुर जनपद कासगंज ने मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User