कोहरे नें 12 घंटे में ली दूसरी जान, मार्ग दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर

Dec 28, 2023 - 13:20
0 19
कोहरे नें 12 घंटे में ली दूसरी जान, मार्ग दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर

block-350 block-350

कोहरे नें 12 घंटे में ली दूसरी जान, मार्ग दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर

फर्रुखाबाद । बाइक से साले को छोड़ने जा रहे युवक कोहरा होनें के चलते ट्रैक्टर से टकरा गया| जिसमे युवक की मौत हो गयी जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया| सुबह एक युवक की मौतकोहरे के कारण दुर्घटना होनें से हो चुकी है|

थाना नवाबगंज के ग्राम जानकीपुर निवासी सत्यराम के 25 वर्षीय पुत्र उदय सिंह की नवजात पुत्री का नामकरण संस्कार था| जिसमे शामिल होनें उसके साला धर्मेंद्र पुत्र धनीराम निवासी उद्धव नगला शमशाबाद अपने परिवार सहित आया था|

कार्यक्रम समापन के बाद उदय सिंह अपने साले धर्मेन्द्र को मंझना तक छोड़ने बाइक से जा रहा था| उसी दौरान गाँव के निकट ही तेज कोहरे के चलते ट्रैक्टर से बाइक की भिडंत हो गयी| जिससे मौके पर ही उदय सिंह की मौत हो गयी, जबकि उसका साला धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया।

 कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा व हल्का प्रभारी इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और शव को कब्जे में लिया| मृतक की माँ राम श्री देवी व पत्नी मानसूकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User