प्यार में फंसा कर युवक बनाता था जंगल मे शारीरिक सम्बंध

Dec 26, 2023 - 10:39
0 265
प्यार में फंसा कर युवक बनाता था जंगल मे शारीरिक सम्बंध

block-350 block-350

Chhattisgarh crime : रायगढ़ जिले में एक युवक ने नाबालिग को झूठे प्यार में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद लैलूंगा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि सरगुजा जिले के सीतापुर में रहने वाले विक्की चैहान से वह प्रेम करती थी।

विक्की ने शादी झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बालिका ने बताया कि विक्की चैहान की मौसी उसके गांव में रहती हैं, जहां विक्की का आना-जाना था। विक्की से मुलाकात होने पर उसने प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का विश्वास दिलाया और जुलाई 2023 में गांव के जंगल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद जब भी गांव आता तो शारीरिक संबंध बनाता था और अब विक्की शादी से इंकार कर रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई धाराओं में जेल भेज दीया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User