प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समृद्ध हो रही भारत की संस्कृति - राजनाथ सिंह

Dec 26, 2023 - 09:25
0 17
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समृद्ध हो रही भारत की संस्कृति - राजनाथ सिंह

block-350 block-350

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत के उत्थान और समृद्धि के लिए काम किया जा रहा है।

 सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ''काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर और केदारनाथ में मंदिर परिसर के निर्माण से यह बात साबित होती है।'' कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आचार्य पीठ पर आसीन होने के 25 वर्ष पूरे होने और श्री दत्त जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘किसी राजा के कार्य की समीक्षा करने का अधिकार केवल साधु-संतों को ही है।'' सिंह ने यह भी कहा कि असली राजा वही है जो पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह मानता है।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जूना अखाड़े के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने वाले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने तपस्या और आध्यात्मिक मूल्यों का पालन करते हुए लाखों संतों को दीक्षा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User