महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

Dec 23, 2023 - 21:07
0 16
महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

block-350 block-350

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 23.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला जय जयराम व मौहल्ला बड्डू नगर में, थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत SBS पब्लिक स्कूल नारायनी व कन्या प्राथमिक विद्यालय कस्बा बिलराम में, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत कलावती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज महदवा, सार्वजनिक इण्टर कॉलिज बाबूपुर खुशकरी व ग्राम पंचायत वजीरपुर में, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला भीमनगर कस्बा सहावर में, थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत बनवारी लाल यादव इण्टर कॉलिज व श्री रघुवीर सिंह यादव इण्टर कॉलिज महमूदपुर में, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्रान्तर्गत Q.H. इण्टर कॉलिज गंजडुण्डवारा व प्राथमिक विद्यालय खरपरा में, थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत भारतीय इण्टर कॉलिज मगथरा व श्री प्यारेलाल इण्टर कॉलिज खिरियापट्टी में तथा थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला चौक व मौहल्ला कटरा मदारी खां कस्बा पटियाली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User