कासगंज क्षेत्रान्तर्गत सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Dec 22, 2023 - 17:41
0 107
कासगंज क्षेत्रान्तर्गत सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

block-350 block-350

कासगंज क्षेत्रान्तर्गत सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कासगंजअपराध नियत्रण की दिशा में पलिस की कार्यवाही जारी, एसओजी, सर्विलांस व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलता वैश्यवृत्ति के अपराध में संलिप्त 04 महिला अभियुक्तागण व 02 पुरुष अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 44000/- रुपये नगद, 05 अदद मोबाइल फोन, 03 पैकिट कण्डोम, सिगरेट की डिब्बी व माचिस एवं 04 खाली केन बियर बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक को 21 दिसम्बर 2023 को क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में निरीक्षक प्रवेश राना प्रभारी सर्विलांस मय टीम, उ0नि0 विनय कुमार शर्मा प्रभारी एसओजी (क्राइम ब्रांच) मय टीम एवं सरिता तोमर थानाध्यक्ष महिला थाना कासगंज मय टीम एवं अरविन्द गौतम मजिस्ट्रेट कासगंज की उपस्थिति में अहरौली क्षेत्र कासगंज में एक मकान के अन्दर हो रही वैश्या-वृत्ति को मुखबिर की सूचना पर मकान के अन्दर से आपत्तिजनक स्थिति में 04 महिला अभियुक्ता (सेक्स वर्कर) एवं 02 पुरुष अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User