UGC NET 2023: परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड की तारीख घोषित

UGC NET 2023: परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड की तारीख घोषित

Dec 20, 2023 - 19:06
 0  11
UGC NET 2023: परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड की तारीख घोषित
UGC NET 2023 Admit Card slip
Follow:

UGC NET 2023: वर्ष 2023 के सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडवांस इनटिमेशन एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने डिटेल्स दर्ज करके यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। यह सूचना उन्हें आगामी तैयारी के लिए मददगार साबित हो सकती है।

एग्जाम डेट्स-(UGC NET 2023 Exam Datesheet)

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की एग्जाम तिथियां भी घोषित की गई हैं। परीक्षा 26, 27, और 28 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सीटी स्लिप डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी और यात्रा की व्यवस्था करने का समय मिलेगा।

परीक्षा की टाइमिंग- (UGC NET 2023 Exam Timing)

परीक्षा की टाइमिंग भी घोषित की गई है। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

ऐसे करे डाउनलोड-(UGC NET Admit Card Download)

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाने और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके डाउनलोड करना होगा। अगर किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को लेकर अच्छी तरह से तैयार रहना चाहिए। उन्हें अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए फोन नंबर या ईमेल पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

  • इसके लिए फोन नंबर- – 011-40759000/ 011- 6922770
  • ईमेल एड्रेस – csirnet@nta.ac.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow