AGRA पति को मारकर उसकी लाश के साथ 2 दिन तक सोई, हकीकत जान आपके उड़ जाएंगे होश

AGRA पति को मारकर उसकी लाश के साथ 2 दिन तक सोई, हकीकत जान आपके उड़ जाएंगे होश

Dec 19, 2023 - 08:56
Updated: 2 years ago
0 472
AGRA पति को मारकर उसकी लाश के साथ 2 दिन तक सोई, हकीकत जान आपके उड़ जाएंगे होश
AGRA पति को मारकर उसकी लाश के साथ 2 दिन तक सोई, हकीकत जान आपके उड़ जाएंगे होश

block-350 block-350

Crime news : उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने पति को दर्दनाक मौत दी। फिर किसी को भनक तक नहीं लगने दिया। दो दिन तक घर में लाश के साथ सोती रही।

हकीकत पता चली तो आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर की है। पुलिस ने बताया कि बरहन का रहने वाला नीरज वेल्डिंग का काम करता था। वह मुस्तफा क्वार्टर में किराए पर रह रहा था।

पत्नी प्रीति कुशवाहा भी साथ ही थी। पत्नी ने पुलिस को फोन किया। बताया कि मैंने पति की हत्या कर दी है। उसे करंट लगाकर सोते समय मार दिया है। दो दिन से घर में लाश रखी हुई है। मुझे आकर गिरफ्तार कर लो। इस जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया गया है।

Read Also:

मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पत्नी ने अपने बयान में बताया है कि पति रोजाना शराब पीकर आता था। उससे झगड़ता था। इस वजह से वह परेशान थी। परसों रात को भी नशे में आया था। तभी उसके पैर बांध दिए। इसके बाद करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

दो दिन से वह घटना को छुपाई हुई थी। मजे की बात यह है कि प्रीती दो दिनों तक पति की लाश के साथ सोती रही। यह घटना आगरा के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन पुलिस क्या कार्यवाही कर रही है अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User