गली में पेशाब करने पर महिला पर हमला कर डाली प्राईवेट पार्ट में सरिया

Dec 18, 2023 - 11:40
0 196
गली में पेशाब करने पर महिला पर हमला कर डाली प्राईवेट पार्ट में सरिया

block-350 block-350

UP Crime: शाहजहांपुर। घर के बाहर लघुशंका करने पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। प्राइवेट पार्ट पर भी सरिया से कई प्रहार कर दिए, जिससे वह महिला घायल हो गई।

घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। यह है पूरा मामला रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला 15 दिसंबर सुबह अपने घर के बाहर नाली में लघुशंका कर रही थी, जिसका पड़ोसी गुरुदेव, उसकी पत्नी व बेटे राजीव ने विरोध किया था।

विवाद बढ़ने पर महिला की तीनों ने राड से पिटाई कर दी। महिला के देवर का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में भी सरिया से कई प्रहार किए, जिससे खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था।

शनिवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए। रविवार सुबह महिला उपचार कराने के बाद वापस घर चली गई। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

घायल का मेडिकल कराया गया था, जिसमे प्राइवेट पार्ट में सरिया या डंडे से चोट की पुष्टि नहीं हुई है। धक्का लगने से गिर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान खून निकल आया था। उपचार कराकर महिला घर चली गई। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। लेकिन अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User