पप्पू हत्याकांड में वैभव गुप्ता व उसकी गर्लफ्रैंड गिरफ्तार

Dec 18, 2023 - 09:54
0 53
पप्पू हत्याकांड में वैभव गुप्ता व उसकी गर्लफ्रैंड गिरफ्तार

block-350 block-350

पप्पू हत्याकांड में वैभव गुप्ता व उसकी गर्लफ्रैंड गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद। पुलिस ने पप्पू शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी वैभव गुप्ता व उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बड़ा वाली गली निवासी वैभव गुप्ता पुत्र संजय को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने मीडिया को बताया की पप्पू की हत्या के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग ग निवासी नाहिद उर्फ नूर पुत्री मुस्ताक अली को शामिल होना पाया गया है।

उन्होंने बताया कि16 दिसंबर को ज्योति शर्मा पत्नी स्व० दीपक शर्मा निवासी भोलेपुर ठाकुरद्वारा मन्दिर के पास कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि वैभव गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी बूरा वाली गली कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा रात्रि करीब एक बजे मेरे भाई अजय शर्मा उर्फ पप्पू की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गयी। मुझे भी चोट पहुँचाकर घायल करके भाग गया है।

एसपी ने बताया की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एसओजी सर्विलांस व कोतवाली फतेहगढ की टीमें लगायी गयी। जिनके द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमे में वांछित वैभव गुप्ता तथा प्रकाश में आयी नाहिद उर्फ नूर को महज 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कटर ब्लेड बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि ज्योति शर्मा के घर में सोने के आभूषण व एक डेढ़ लाख रूपये रखे थे। जिसकी जानकारी नाहिद को थी उसने वैभव गुप्ता को बताया था। योजनाबद्ध तरीके से दोनों 15 दिसंबर को रात में करीब 10 बजे ज्योति के घर में रूके थे। रात्रि एक बजे वैभव गुप्ता ने गुटखा खरीदने के बहाने ज्योति शर्मा को बुलाया तथा कपड़े से उसका गला दबाना चाहा।

तो ज्योति शर्मा ने धक्का दे दिया तब वह बैभव गुप्ता ने कटर ब्लेड निकालकर उससे वार करने लगा। ज्योति शर्मा चिल्लाते हुए बाहर निकल कर चिल्लाने लगी। शोर की आवाज सुनकर उसका भाई उर्फ पप्पू बचाने गया। जिस पर वैभव गुप्ता ने कटर ब्लेड से गर्दन व अन्य स्थानों पर कई वार कर भाग गये। शरीर पर आयी चोटों के कारण अजय शर्मा उर्फ पप्पू की मृत्यु हो गयी तथा ज्योती शर्मा घायल हो गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User