महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई

Dec 18, 2023 - 09:51
0 44
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी  कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई

block-350 block-350

लखनऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हमेशा से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की तरफ से दायर याचिका- 5429 महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य में आज दिनांक 15.12.2023 का आदेश कई मायने में ऐतिहासिक है।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हमारे देश का पहला संगठन है जिसने ग्रेच्यूटी का केस लड़ा और 6 महीने के कम समय में कठिन परिश्रम से केस को जीता। संघ के सभी सदस्य और समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका बहने रिटायरमेंट के बाद अब खाली हांथ घर नहीं लौटेंगी बल्कि ग्रेच्यूटी का लाभ पा सकेंगी।

इस संघर्ष में संगठन की ओर से अधिवक्ता मैडम अभिलाषा पांडेय के अथक परिश्रम करने और हर कानूनी बाधाओ को पार करके जीत दिलाने के लिए बहुत बहुत आभार देता है। संगठन की तरफ से इस केस का पैरोकार श्रीमती मनीषा कन्नोजिया को भी आंगनबाड़ी बहने बधाई देती है।

साथ ही संगठन प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं और रिटायर्ड बहनों को विशेष बधाई देता है उक्त ग्रेच्युटी को पाकर वह अपनी वृद्धावस्था के जीवन को सुगमता से चला पाने में सहुलियत स्थापित होगा। अभी आगे महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के द्वारा इनको परमानेंट कराने और कम से कम 18 हज़ार मानदेय दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User