गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Dec 18, 2023 - 07:17
0 24
गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1550/- रूपये व 52 पत्ता ताश किये गये बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2023 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण जहीर पुत्र मुहम्मद उमर निवासी नगला इमाम बक्स कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ,नसीर अहमद पुत्र अब्दुल हफीज निवासी उपरोक्त ,आरिफ पुत्र मरहूम सराफत निवासी मौहल्ला मूलचन्द कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अभियुक्तगण कब्जे से कुल 1550/- रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 390/2023 धारा 13 जी एक्ट जुआ अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User