कासगंज पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Dec 18, 2023 - 07:21
0 28
कासगंज पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त को किया गया  गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से 01 अदद छरी व 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 856/23 धारा 307/504/506 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज में वांछित 02 अभियुक्तगण 01. मुकेश उर्फ रामकिशोर पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी नगला सहजन थाना पटियाली जनपद कासगंज 02. संजय उर्फ संजीव उर्फ संजू पुत्र कल्लू निवासी नई गल्ला मण्डी कासगंज के पीछे केला गोदाम के पास कासगंज जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभि0गण से एक अदद छुरी आलाकत्ल व एक अदद तमंचा 315 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ,गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 871/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पजीकृत किया गया व नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User