सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने शादी रचाकर एक दूसरे का साथ निभाने का किया वादा

Dec 16, 2023 - 19:49
0 26
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने शादी रचाकर एक दूसरे का साथ निभाने का किया वादा

block-350 block-350

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने शादी रचाकर एक दूसरे का साथ निभाने का किया वादा

फर्रूखाबाद । सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने शादी रचाकर एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही एक दूजे के सुख दुःख में साथ निभानें का भरोसा दिया|

कृतिका सेवा संस्थान के अध्यक्ष ध्रुव यादव के द्वारा सामूहिक विवाह का कार्यक्रम नलकूप कालोनी के निकट बेबर रोड पर सपन्न हुआ| सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भाजपा नेता सचिन यादव व जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया| जिसके बाद वर व बधू को उपहार भी दिये गये।

विवाह समारोह को दहेज विरोधी रखा गया| अतिथियों नें जोड़ो को आशीर्वाद दिया| इस दौरान बॉबी मिश्रा पौत्र (शहीद प. राम नारायण आजाद) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज जिलाध्यक्ष, अरविन्द शुक्ला, कृतिका सेवा संस्थान विजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आशु मिश्रा, शिवम मिश्रा, अनुज माही, गौरव शर्मा, पारस, मुकेश, शुभ, कामिनी, श्याम मोहन, अंजू, नीलू, खुशबू, आलोक आदि संस्था के पदाधिकारी भी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User