युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाले शोहदे गिरफ्तार

Dec 14, 2023 - 09:48
0 17
युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाले शोहदे गिरफ्तार

block-350 block-350

युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाले शोहदे गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद। युवती का अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी निवासी आमिर पुत्र इकबाल व उसके दोस्त समीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आमिर कई माह से मेरी पुत्री को अश्लील फोटो बनाकर भेजता था एवं सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। जिससे मेरी विवाहित पुत्री का वैवाहिक सम्बन्ध खराब हो गया मेरे परिवार की सामाजिक छवि धूमिल हुई।

बीते दिनों मेरे पुत्र की शादी थी आमिर ने अपने साथी समीर को शादी समारोह में भेजकर मेरी पुत्री व पुत्रवधु का वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किये। जब मैने विरोध किया तो आमिर ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मैसेज वायरल करने में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।

आमिर हुसैन ने पूछे जाने पर पुलिस को बताया कि मैं इन्टाग्राम चलाता हूँ और लड़कियों की स्टाकिंग कर उनको मैसेज करता था। मुझे नही पता था कि पुलिस मुझे पकड लेगी। गलती हो गयी माफ कर दो अब मै इन्टरनेट या मोबाइल के जरिये किसी को भी परेशान नही किया करूंगा। मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी समीर पुत्र सदीर ने बताया कि मैं इन्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर लड़कियों की स्टाकिंग कर उनको मैसेज करता था।

मैने आमिर के कहने पर वीडियो व मैसेज वायरल कर दिये थे। मुझे नही पता था कि पुलिस हम लोगो को पकड लेगी। गलती हो गयी माफ कर दो अब मै इन्टरनेट पर सोशल मीडिया के जरिये या मोबाइल फोन के जरिये किसी को भी परेशान नही करूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User