MBBS बीबी को छोड़कर फरार हो गया पति

Dec 11, 2023 - 10:32
0 549
MBBS बीबी को छोड़कर फरार हो गया पति

block-350 block-350

MBBS बीबी को छोड़कर फरार हो गया पति

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सोसायटी में एमबीबीएस पत्नी को छोड़कर उसका पति फरार हो गया। 

पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने और फिर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने युवक के परिवार को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है। दोनों पक्षों से बात करने के बाद पुलिस समस्या के समाधान की बात कह रहे हैं।

सोसायटी में रहने वाली एमबीबीएस युवती की जान पहचान पास प्रोपर्टी का काम करने वाले युवक से हो गई थी। दोनों ने परिवार को बिना बताए शादी कर ली। पत्नी हाल ही में थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसका पति पिछले दो माह से उसे छोड़कर कहीं चला गया है और उसने धोखा देकर उससे शादी की।

अब अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। अपनी पढ़ाई के बारे में भी उसने सच नहीं बताया। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक के पिता को बुलाया तो उन्होंने पुलिस को बताया कि अपने बेटे को उन्होंने पहले की बेदखल कर दिया था। उससे उनका कोई संबंध नहीं है। अब पत्नी-पति की पैतृक संपत्ति में अपना हक मांग रही है।

पुलिस ने संपत्ति में हक के लिए कोर्ट आने की बात कही है। इस मामले में पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मदद करने की मांग की है। उसका कहना है कि उसके पति को ढूंढकर लाया जाए। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की पूरी बात सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। मामले में पत्नी गुमशुदगी दर्ज कराना चाहती है तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User