आजमगढ़ में बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

आजमगढ़ में बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

Dec 10, 2023 - 13:44
0 36
आजमगढ़ में बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

बरदह/आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के देवगांव बरदह मार्ग पर देर रात बेकाबू कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में शादी समारोह से लौट रहे बाइक पर सवार दादा, पोते और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देवगांव बरदह मार्ग पर बकेश के समय रात दो बजे के लगभग हुआ। घटना में बाइक सवार मेंहनाजपुर थाना के परसौना निवासी शोभनाथ यादव, ( 55) मेंहनाजपुर के ही चाकीडीह सिधौना निवासी पदम नाथ सिंह (51) और उनके पौत्र शिवांश (13) की मौत हो गई। तीनों शव रात भर सड़क किनारे झाड़ी में पड़े रहे। आस-पास के लोगों को इस घटना की जानकारी सुबह हुई जब स्थानीय लोग सड़कों पर निकले तो देखा कि तीनों शव सड़क के किनारे पड़े हैं। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कार सवार गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि पदमनाथ सिंह के भांजी की शादी में शामिल होने सभी लोग गए थे। बाइक सवार लोग जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा के रहने वाले हैं। यह सभी लोग भकोरा में कन्हैया सिंह के यहां शादी में शामिल होने आए थे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद भी वह भाग निकले। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

इस बारे में जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि घटना वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User