गैर मर्द से संबंधों के शक में पत्नी का गला काटा, सिर लेकर थाने पहुंचा पति

Dec 10, 2023 - 09:49
0 219
गैर मर्द से संबंधों के शक में पत्नी का गला काटा, सिर लेकर थाने पहुंचा पति

block-350 block-350

ओडिशा के नयागढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विवाहेत्तर संबंधों के शक में शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी जीवनसंगिनी का सिर काट दिया और कटे हुए सिर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के समक्ष पत्नी का कटा सिर रखकर उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

 इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन में भी भगदड़ मच गई। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अर्जुन बाघा के रूप में हुई, जो अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर बनिगोछा पुलिस स्टेशन में घुस गया, जिससे भगदड़ मच गई।

बिदापाजू गांव के निवासी बाघा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी धारित्री को विवाहेतर संबंध में शामिल होने के संदेह में मार डाला। पुलिस ने कहा कि उसने धारित्री को मारने के लिए एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और फिर उसका सिर काट दिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। बानीगोचा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण दंडसेना ने कहा कि “बिना सिर का धड़ भी बरामद कर लिया गया है।

जांच शुरू कर दी गई है।” गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में, मुंबई के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, काम पर चला गया और फिर पुलिस को सूचित करने के लिए लौट आया। पुलिस के मुताबिक, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। अब उसे कोई मलाल नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User