तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़पालक कौ रौंदा, मौत, पांच भेड़ो की भी ट्रक की टक्कर से मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़पालक कौ रौंदा, मौत, पांच भेड़ो की भी ट्रक की टक्कर से मौत

Dec 10, 2023 - 07:05
Updated: 3 years ago
0 32
तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़पालक कौ रौंदा, मौत, पांच भेड़ो की भी ट्रक की टक्कर से मौत

block-350 block-350

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के पास शनिवार को देर रात सड़क हादसे में भेड़पालक की मौत का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने देवगांव के कंजहित में अपनी भेड़ लेकर घर जा रहे भेड़पालक और उसकी पांच भेड़ों को रौंद दिया। इस हादसे में भेड़पालक और पांचों भेड़ो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से समझा-बुझाकर लोगों से रास्ता क्लियर कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार में श्यामजीत पाल (35) पुत्र खेलावन पाल कंजहित में अपने रिश्तेदार रामबली के घर पर भेड़ का पालत करता था। शरिवार को कंजहित बाजार से भेड़ों को चराकर घर वापस आ रहे थे। श्यामजीत पाल जैसे ही कोऑपरेटिव सोसाइटी के सामने पहुंचे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भेड़पालक श्यामजीत पाल और पांच भेड़ो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक घटना से कुछ दूरी पर ट्रक सड़क के किनारे खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User