श्रीमती द्रोपदी को देवी जाजू सरस्वती बालिका इण्टर कॉलिज कासगंज में छात्राओं को ऑपरेशन जागृति की दी जानकारी।

Dec 07, 2023 - 07:27
0 26
श्रीमती द्रोपदी को देवी जाजू सरस्वती बालिका इण्टर कॉलिज कासगंज में छात्राओं को ऑपरेशन जागृति की दी जानकारी।

block-350 block-350

कासगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रीमती द्रोपदी को देवी जाजू सरस्वती बालिका इण्टर कॉलिज कासगंज में छात्राओं को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक ।

कासगंज अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में आज दिनांक 06 दिसम्बर 2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इण्टर कॉलिज कासगंज में छात्राओं को ऑपरेशन जागृति अभियान के सम्बन्ध में उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया एवं उन्हें विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफॉर्म व्हाटस अप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि के प्रयोग में विभिन्न प्रकार की सावधानियाँ बरतने की जानकारी दी गयी । हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक करने व झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु उन्हें जागृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देकर व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी हैं ।इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी नगर अजीत सिंह चौहान द्वारा भी छात्राओं को ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध मे विभिन्न जानकारियाँ देकर उन्हें जागरूक किया गया । इस दौरान कॉलिज की प्राधानाचार्या डॉ0 सोमवती शर्मा, थानाध्यक्ष महिला थाना सरिता तोमर, थाना प्रभारी कासगंज श्री सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User