भूमि विवाद में दम्पत्ति को फिर पीटा, वीडियो वायरल

Nov 30, 2023 - 19:02
0 26
भूमि विवाद में दम्पत्ति को फिर पीटा, वीडियो वायरल

block-350 block-350

भूमि विवाद में दम्पत्ति को फिर पीटा, वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद। भूमि पर कब्जा करनें के विवाद में दम्पत्ति को दबंगों नें पीट दिया| मौके पर पंहुची पुलिस नें दो को हिरासत में लिया है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है| मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल बीते दिन ग्राम भगुआ नगला निवासी जग वीर पुत्र रामसिंह नें अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह से भेट की थी | जिसमे कहा था कि उसकी भूमि पर गाँव के ही भू-माफिया महावीर उर्फ बिलाऊ व अमित, अरविन्द, रोहित अनूप व विमल कुमार उर्फ डॉ.बीके यादव नें कब्जा कर लिया था| इस मामले में एसडीएम सदर से शिकायत के बाद राजस्व टीम नें मौके पर आकर पैमाइश करायी|

उसी दौरान निशान बनवा रहे थे तो आरोपी अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर व नाजयज हथियार लेकर आ गये| उन्होंने गाली-गलौज करते हुए भगा दियाऔर दोबारा आनें पर जान से मारनें की धमकी दी | अपर पुलिस अधीक्षक नें थानाध्यक्ष कादरी गेट को आदेश किये थे की राजस्व टीम को मौके पर ले जाकर जाँच करायें| गुरुवार को सुबह दबंगो नें उस समय फिर हमला बोल दिया जब वृद्ध दम्पत्ति अपनी झोंपड़ी ठीक कर रहे थे|

उसी दौरान गाँव के ही अमित यादव पुत्र कल्लू यादव, विमल उर्फ डाक्टर पुत्र शेर सिंह, छविराम पुत्र महावीर यादव, गबलू उर्फ संजीब पुत्र राम प्रसाद यादव, अमित यादव, अनूप यादव व रोहित यादव जगवीर की भूमि पर आये और झोपड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी | जब विरोध किया तो आरोपियों नें वृद्ध दम्पति को बुरी तरह पीट दिया| मामले में जगवीर सिंह की पत्नी किताब श्री नें सीओ सिटी से शिकायत की | थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि भूमि विवाद है | भूमि की पैमाइश करायी जायेगी | राजस्व टीम को बुलाया गया है| जाँच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User