एचटी लाइन की चपेट में आने से वृध्दा की हुई दुःखद मौत

Nov 30, 2023 - 18:59
0 15
एचटी लाइन की चपेट में आने से वृध्दा की हुई दुःखद मौत

block-350 block-350

एचटी लाइन की चपेट में आने से वृध्दा की हुई दुःखद मौत

कंपिल / कायमगंज /फर्रुखाबाद। एचटी लाइन की चपेट में आने से वृद्व महिला की मौत हो गयी। मौत पर परिवार में कोहराम मचगयाl घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमा देवी खेतों की तरफ शौच क्रिया के लिए गई थी। जब प्रेमा देवी रामनरेश के खेत से निकल रही थी तभी खेत में खड़े पोल से निकली एचटी लाइन चपेट में आ गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जब तक परिजन कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो गई।

मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी परिवारीजन से की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अच्छे लाल पाल ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User