कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार कासगंज में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी गण के साथ गोष्ठी की गयी ।

Nov 22, 2023 - 06:49
0 22
कासगंज पुलिस अधीक्षक  सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार कासगंज में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी गण के साथ गोष्ठी की गयी ।

block-350 block-350

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी गण के साथ गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

 दिनांक 20.11.2023 अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार कासगंज में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी गण के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में महिलाओं व बालिकाओं को उसके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझाना व जागरूक करना, युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करना, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक करना व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करने के बारे में जागृत करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति फेज 4 में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने हेतु बताया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User