कासगंज वी.ए.बी इण्टर कालेज में महिलाओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया।

Nov 22, 2023 - 06:53
0 21
कासगंज वी.ए.बी इण्टर कालेज में महिलाओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया।

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासंगज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कासगंज मिशन जागृति टीम द्वारा वी.ए.बी इण्टर कालेज जनपद कासगंज में महिलाओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया तथा महिलाओं व बालिकाओं को उसके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझाया गया तथा युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करना, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूकता एवं बाल यौन शोषण को पहचानना व बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु बताया गया तथा जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग के प्रति लोगों को जागृत किया गया । इसके अतिरिक्त मिशन जागृति अभियान के क्रम में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी कासगंज,महिला थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User