कासगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Nov 22, 2023 - 06:38
0 19
कासगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा 12/315 बोर व 04 अवैध जिंदा कारतूस 12/315 बोर एवं कुल 2100/- रुपये बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी कासगंज अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 21.11.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कासगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 793/2023 धारा 379/411 भादवि थाना व जनपद कासगंज में वांछित 02 अभियुक्तगण अनिल कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी नमैनी थाना व जनपद कासगंज , अवनीश पुत्र रामखिलाडी शर्मा निवासी नगला जगरूप थाना कोतवाली देहात जनपद एटा ।को रेलवे अंडर पास, नदरई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 12/315 बोर व 04 अवैध जिंदा कारतूस 12/315 बोर एवं 2100/- रुपये बरामद किये गये, बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 813,814/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User