गाजियाबाद में जमकर गरजे बुलडोजर, गैंगेस्टर की 14 करोड़ की सम्पत्ति ध्वस्त

Nov 19, 2023 - 08:28
0 34
गाजियाबाद में जमकर गरजे बुलडोजर, गैंगेस्टर की 14 करोड़ की सम्पत्ति ध्वस्त

block-350 block-350

UP गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने पुलिस की मदद से शनिवार को लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में अवैध रूप से बनी 26 दुकानों पर बुलडोजर चलाया।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि दुकानों का निर्माण कथित भू-माफिया एवं गैंगस्टर मेहबूब अली ने अनुचित तरीकों से अर्जित धन से किया था। दुकानों की बाजार कीमत करीब 14 करोड़ रुपये आंकी गई है। गैंगस्टर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्दोष लोगों की संपत्ति हड़प ली थी। अब उसकी सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।

धार्मिक स्थल के पास बने अवैध कमरों पर चला जीडीए का बुल्डोजर शिप्रा सनसिटी पार्क की भूमि पर बने एक धार्मिक स्थल के तीन अवैध कमरों को जीडीए के बुल्डोजर ने तोड़ा। इस दौरान जीडीए ने के सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पार्षद ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पार्षद के साथ विभाग द्वारा मौक़े पर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कमरे अवैध पाए गए। इस पर इसमें रहने वालों लोगों से इन्हे खाली करने के लिए शनिवार तक का नोटिस दिया था। जिसके बाद शनिवार को जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को धवस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक महिला ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अवैध निर्माण के चार केस दर्ज इंदिरापुरम में अवैध निर्माण के अलग-अलग मामलों में जीडीए ने चार मुकदमे दर्ज कराए कराए हैं।

जीडीए के जेई सचिन अग्रवाल ने बताया कि नीति खंड एक में डॉ. जेपी जैन, शक्ति खंड तीन में दिव्या सांगवान, शक्ति खंड दो में रेखा भदौरिया और गुरुदत के भूखंडों पर निर्माण कार्य चल रहा था। नक्शा स्वीकृत न होने के कारण पूर्व में निर्माण को सील कर नोटिस भी दिया गया, लेकिन सील तोड़कर दोबारा कार्य कराया जाने लगा। इसीलिए चारों लोगों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User