Dhanteras 2023: धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और गणेश की कौन सी मूर्ति खरीदना शुभ है?

Dhanteras 2023: धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और गणेश की कौन सी मूर्ति खरीदना शुभ है?

Nov 10, 2023 - 10:21
0 45
Dhanteras 2023: धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और गणेश की कौन सी मूर्ति खरीदना शुभ है?
Dhanteras 2023: धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति

block-350 block-350

कार्तिक मास में पड़ने वाले धनतेरस के पर्व का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। दिवाली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दिवाली की तैयारियों के साथ-साथ धनतेरस भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की मान्यता है। धनतेरस पर नई वस्तुएं, नए बर्तन और नई मूर्तियां खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदकर पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित की जाती है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस दिन इनकी पूजा करने से सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है।

धनतेरस पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदी जाती हैं और दिवाली के दिन पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। दिवाली, धनतेरस के शुभ अवसर पर देवी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले नई मूर्ति को घर लाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • भगवान गणेश मां लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं। लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि दोनों मूर्तियों को आपस में नहीं जोड़ना चाहिए। दोनों की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। यह भी देखें कि भगवान गणेश मां लक्ष्मी के बाईं ओर हैं।
  • धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदते समय याद रखें कि मूर्ति सीमेंट या पीओपी की नहीं होनी चाहिए।
  • धनतेरस पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय यह सुनिश्चित कर लें कि देवी कमल के फूल पर विराजमान हों। मूर्ति खरीदने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि देवी की सवारी उल्लू की नहीं होनी चाहिए और मूर्ति खड़ी मुद्रा में नहीं खरीदनी चाहिए।
  • भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका मुख बाईं ओर हो और बैठी हुई मुद्रा में ही मूर्ति खरीदें।
  • जरूरी नहीं है कि धनतेरस पर खरीदी गई मूर्ति मिट्टी की ही बनी हो। मिट्टी के अलावा आप सोने-चांदी की मूर्तियां भी खरीद सकते हैं।
  • धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां खरीदते समय उनके रंग का विशेष ध्यान रखें। देवी लक्ष्मी की मूर्ति लाल या गुलाबी रंग की होनी चाहिए और भगवान गणेश की मूर्ति केवल पीले रंग की ही खरीदनी चाहिए।
  • धनतेरस के दिन ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदनी चाहिए और उन्हें घर लाने के बाद दोनों मूर्तियों को पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित करना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने और पूजा करने के बाद कभी भी उसका विसर्जन न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User