NOIDA रुमाल उठाने को 12 वीं मंजिल फ्लैट से लटकी महिला

Nov 04, 2023 - 09:19
0 36
NOIDA रुमाल उठाने को 12 वीं मंजिल फ्लैट से लटकी महिला

block-350 block-350

नोएडा की एक सोसाइटी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

इसमें एक महिला रस्सी के सहारे फ्लैट की बालकनी से लटकी नजर आ रही है। यह जानकर आप और भी हैरान हो जाएंगे कि उसने इतना जोखिम एक रुमाल के लिए मोल लिया। अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। मामला ग्रेटर नोएडा के वेस्ट समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी का है।

यहां एक टावर से नीचे फ्लोर के स्लैप पर महिला का रुमाल गिर गया था। 12वीं मंजिल पर रहने वाली महिला ने इसे वापस पाने के लिए महिला ने जो तरकीब निकाला वह बेहद हैरत में डालने वाला और खतरनाक है।

 महिला कपड़ों की रस्सी बनाकर फ्लैट से लटक गई। धीरे-धीरे नीचे आकर उसने रुमाल लिया और फिर रस्सी सहारे दोबारा चढ़ गई। इस दौरान कुछ लोगों ने इसे अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कोई महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहा है तो कोई जान जोखिम में डालने को लेकर आलोचना कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User