कासगंज/सोरों पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 315 बोर तमंचा 02 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार,।

Oct 29, 2023 - 19:41
0 34

block-350 block-350

अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियन्त्रण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 29.10.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त धनाराम पुत्र पांचूराम निवासी वीजाथल थाना थावला जनपद नागौर, राजस्थान को सरस्वती बाल विद्यालय सलेमपुर बीबी सोरों मार्ग से समय करीब 12:25 बजे प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी थाना सोरों जनपद कासगंज ने मय टीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 587/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User