SDM ने थाना दिवस में सुनी फरियादियो की समस्याप्रभारी

Oct 28, 2023 - 18:12
0 49
SDM ने थाना दिवस में सुनी फरियादियो की समस्याप्रभारी

block-350 block-350

SDM ने थाना दिवस में सुनी फरियादियो की समस्या

 कायमगंज/ फर्रुखाबाद । आज थाना- दिवस में उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार ने आये हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए अधिकारों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने सभी क्षेत्रीय लेखपालों से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने की भी बात कही। इस बीच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल भी मौजूद रहे।

क्षेत्र की रागिनी पत्नी शिवपाल निवासी ग्राम अताईपुर जदीद ने थाना दिवस में शिकायत की है उन्होंने कहा कि परिवार के सद्दू पुत्र पूसेलाल ने जबरन उनके ढेड बिघा खेत पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने ये भी बताया कि जब मैने उसे मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए मारने पीटने पर अमादा हो गया।

पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। जमीनी विवाद,अबैध कब्ज़ा, तथा राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्र मुख्य रूप से आये। कुल 8शिकायती पत्र आये जिसमें 4 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार,प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल,कानूनगो जगदीप कुमार,लेखपाल आशीष वर्मा,अनिल शर्मा,तामेश्वर प्रसाद राना,आदि अधिकारी व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User