तेलंगाना चुनाव से पहले बीजेपी ने टी राजा का निलंबन किया रद्द

Oct 22, 2023 - 13:39
0 22
तेलंगाना चुनाव से पहले बीजेपी ने टी राजा का निलंबन किया रद्द

block-350 block-350

Vidhansabha chunav 2023 : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उससे पहले बीजेपी ने राज्य में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है।

 बीजेपी ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 को निलंबित कर दिया था। अब विधानसभा चुनावों के बीच में बीजेपी ने टी राजा का निलंबन रद्द करने का फैसला लिया है।

तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तेलंगाना में 119 में से 108 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें सिर्फ टी राजा सिंह जीत पाए थे। वे गोशामहल सीट से जीतकर विधानसभ पहुंचे थे। टी राजा सिंह के निलंबन रद्द किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी उनका नाम पहली लिस्ट में जारी कर सकती है। क्या था मामला? राजा सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

दरअसल, टी राजा सिंह की पहचान प्रखर हिंदूवादी नेता की है। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कॉमडियन मुनव्वर फारुखी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्प्णी भी कर दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में पार्टी ने निलंबित कर दिया था। टी राजा सिंह ने तेलगू देशम पार्टी (TDP) से सियासत में कदम रखा था।

साल 2014 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह 2018 में फिर से विधायक चुने गए थे। इन राज्यों में चुनाव तेलंगाना के साथ अन्य चार राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव है। इन राज्यों में 7-30 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा।

 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। तो वहीं, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा और सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स पांच राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 40 दिनों में सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तेलंगाना में कुल मतदाता 3.17 करोड़ है। वहीं सभी चुनावी राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User