Janhvi और Varun की फिल्म Bawaal का नया गाना रिलीज़, देख दोनो की केमिस्ट्री

Jul 14, 2023 - 19:56
Updated: 3 years ago
0 22
Janhvi  और Varun की फिल्म Bawaal का नया गाना रिलीज़, देख दोनो की केमिस्ट्री

block-350 block-350

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने चर्चा में बने हुए है। इसी बीच बवाल के दूसरे गाने का टीजर भी रिलीज हो गया है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है.

कुछ दिन पहले दुबई में एक भव्य कार्यक्रम में बवाल का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद फिल्म का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते रिलीज हुआ। इस गाने को अरिजीत सिंह और मिथुन ने गाया है। वहीं, अब बवाल के दूसरे ट्रैक का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है।

पूरा गाना कल यानी 15 जुलाई को रिलीज होगा। गाने का नाम दिल से दिल तक है, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की खूबसूरत जोड़ी नजर आ रही है। वीडियो में दोनों वर्ल्ड वॉर 2 के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें दिल से दिल तक का टीजर।

बवाल' के टीज़र में नजर आई वरुण और जान्हवी की जोरदार केमिस्ट्री, फैन्स के  बीच बढ़ी उत्सुकता - varun-and-janhvi-s-strong-chemistry-seen-in-the-teaser -of-bawal-
बवाल की कहानी की बात करें तो यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन लीग से कुछ अलग है। फिल्म होलोकॉस्ट के जरिए अपनी कहानी को आगे बढ़ाती है। बवाल 21 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जो इससे पहले दंगल और चिल्लर पार्टी जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्में बना चुके हैं। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने उठाई थी। आपको बता दें कि बवाल पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने का ऐलान कर दिया। बवाल पहले 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

 कुछ महीने पहले निर्माताओं ने तारीख में बदलाव किया और घोषणा की कि बवाल अब 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन बदलावों के बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User