Azamgarh News: निजामाबाद थाना क्षेत्र के शारदा नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jul 14, 2023 - 16:21
0 56
Azamgarh News: निजामाबाद थाना क्षेत्र के शारदा नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

block-350 block-350

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बनगांव बाजार के निकट से गुजर रही शारदा सहायक नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है।

 नहर से शव बरामद होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आस-पास के लोगों ने जब नहर में शव देखा तो तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकालकर पहचान करने में जुट गई।

पुलिस ने जब मृतक की जेब की तलाश ली तो जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड पर अंकुश सैनी पुत्र सत्यपाल सैनी थाना सरधना जनपद मेरठ लिखा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। इस बारे में निजामाबाद थाने के प्रभारी सच्चिदानंद यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर मेरठ से भी संपर्क किया जा रहा है। जिससे इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

 पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जिससे घटना के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस इस घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है कि यह घटना कैसे और क्यों हुई और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User