Farrukhabad : विधायिका के पति की मासिक आय 10 हजार महीना! आय प्रमाणपत्र वायरल

Oct 6, 2023 - 10:46
Oct 6, 2023 - 10:55
 0  859
Farrukhabad : विधायिका के पति की मासिक आय 10 हजार महीना! आय प्रमाणपत्र वायरल
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

विधायिका के पति की मासिक आय 10 हजार महीना! आय प्रमाणपत्र वायरल

फर्रुखाबाद । कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि के पति के नाम और फोटो सहित एक कथित आय प्रमाणपत्र जारी किया गया है| जिसमे उनकी मासिक आय केबल 10 हजार रूपये महीने दर्शायी गयी है| मामला मीडिया में आनें पर खलबली मच गयी है|

दरअसल आवास विकास बढ़पुर निवासी अजीत सिंह गंगवार की पत्नी डॉ. सुरभि अपना दल एस से बीजेपी समर्थित कायमगंज से विधायक हैं| बुधवार को अजीत सिंह गंगवार के नाम से फोटो सहित आय प्रमाण पत्र तहसील सदर से तहसीलदार सदर के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया| जिसमें अजीत गंगवार की वार्षिक आय को एक लाख 20 हजार दर्शाया गया है|

इसके साथ ही उसे सीएचसी चौपाल जनसेवा केंद्र ललौरा राजपूतान शमसाबाद से निकाला गया | आय प्रमाण पत्र के अनुसार अजीत सिंह की मासिक आय केबल 10 हजार रूपये महीने है| जिसनें सरकारी तन्त्र पर सबाल खड़े किये है| प्रमाण पत्र 27 फरवरी 2023 को जारी किया गया है| विधायक पति अजीत सिंह गंगवार नें इस मसले पर पत्रकार से फोन पर वार्ता की| उन्होंने बताया कि आय प्रमाण पत्र के विषय में कोई जानकारी नही है|

 उनके खिलाफ किसी नें साजिश के तहत यह कृत किया है| यह सभी जानते है कि वह आय कर दाता है फिर 10 हजार रूपये मासिक का प्रमाण पत्र जारी करानें का कोई सबाल नही| प्रमाणपत्र में लगा फोटो भी एफबी का है | तहसीदार सदर श्रद्धा पाण्डेय नें बताया कि वह कार्यालय खुलनें पर प्रमाण पत्र की सत्यता की परख उसके प्रमाण पत्र क्रामंक से करेंगी| यदि मामला ठीक निकला तो सम्बधित लेखपाल पर कार्यवाही होगी|।