FD Rates: इस वक्त FD पर निवेश का सबसे अच्छा मौक, इन बैंकों ने रिवाइज की ब्याज दरें

Oct 06, 2023 - 10:43
0 13
FD Rates: इस वक्त FD पर निवेश का सबसे अच्छा मौक, इन बैंकों ने रिवाइज की ब्याज दरें

block-350 block-350

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को खतरे से कम जोखिम भरा निवेश माना जाता है। इसलिए जो भी व्यक्ति निवेश की शुरुआत करता है, वह सबसे पहले एफडी से शुरुआत करता है। मौजूदा समय में बैंकों से फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज मिल रहा है. ऐसे में एफडी में निवेश का सबसे अच्छा समय है। साथ ही, बैंक नियमित अंतराल पर अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं, जिसके बाद नए ग्राहकों को एफडी पर संशोधित ब्याज दरों का लाभ दिया जाता है। एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर 2023 में अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है।

कई बैंक एफडी पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं

2022 से एफडी निवेश और अधिक आकर्षक हो गया है। दरअसल, केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई ने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए मई 2022 से फरवरी 2023 तक लगातार छह बार रेपो रेट बढ़ाया। इस दौरान आरबीआई ने रेपो रेट में कुल 250 बेसिस प्वाइंट यानी 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. हालांकि, महंगाई नियंत्रित होने के बाद इस साल अप्रैल में रेपो रेट बढ़ोतरी रोक दी गई थी. रेपो रेट में हुई इस वृद्धि से बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में भी इजाफा किया दिया, जिसके बाद से एफडी पर मिलने वाला ब्याज पहले की तुलना में अधिक हो गया है, जो निवेशकों को काफी भा रहा है। इस कदम के बाद देश के कई बैंक सामान्य ग्राहकों को FD निवेश पर 7 फीसदी से अधिक का ब्याज दिया जा रहा है।

एक्सिस बैंक (Axis Bank)

एक्सिस बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बैंक आम नागरिकों को 3 फीसदी से 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. ये नई ब्याज दरें 18 सितंबर से लागू हो गई हैं.

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

आईडीबीआई बैंक ने भी ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक के मुताबिक, सामान्य ग्राहकों को सात दिनों से लेकर पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.8 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं. सात दिन से पांच साल में मे मैच्योर होने वाली एफडी पर प्रतिशत से 7.3 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। संशोधित नई दरें 15 सितंबर से लागू हो गई हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर में सावधि जमा की ब्याज दरें संशोधित करते हुए बढ़ा दी थीं। बैंक अब सामान्य ग्राहकों के लिए सात दिनों से दस साल में मैच्यर होने वाली एफडी पर 2.75 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। वहीं. वरिष्ठ नागारिकों को इस अवधि पर 3.25 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें 13 सितंबर से लागू हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User