कासगंज के विकास खंड गंजडुंडवारा में प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक अलीम रज़ा को यूपी एडुलीडर्स सम्मान 2023 राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित।

Oct 05, 2023 - 20:06
Updated: 3 years ago
0 33

block-350 block-350

कासगंज के विकास खंड गंजडुंडवारा में प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक अलीम रज़ा को "यूपी एडुलीडर्स सम्मान 2023"राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित।

 शैक्षिक गुणवत्ता व निपुण भारत मिशन की दक्षता के उलेखनीय योगदान के लिए ससम्मानित किया

कासगंज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 2023,, जी-20 वाराणसी में शिक्षक दिवस के अवसर पर वाराणसी में भारत मिशन शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडुलीडर्स यूपी सम्मान -2023 समारोह में सनबीम स्कूल वरुणा, वाराणसी में आज जनपद कासगंज से प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर विकास क्षेत्र गंजडुंडवारा में कार्यरत प्रधानाध्यापक अलीम रज़ा को "यूपी एडुलीडर्स सम्मान 2023" से देश की प्रख्यात एथलीट श्रीमती नीलम मिश्रा,ए०डी० बेसिक वाराणसी मंडल डॉ०सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ० अरविंद कुमार पाठक एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एडुलीडर्स ग्रुप के पुरोधा डॉ०सर्वेश मिष्ट ने सम्मानित किया।अलीम रज़ा को ये पुरस्कार शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन,नामांकन में वृद्धि,नवीन नवाचारों के प्रयोग,आई सी टी के कक्षाओं में प्रयोग,छात्रवृत्ति परीक्षा ,निपुण भारत मिशन की दक्षताओं के विकास में उल्लेखनीय योगदानके लिए दिया गया है।एडुलीडर्स ग्रुप द्वारा प्रतिदिन व्हाट्सएप के माध्यम से प्रतिदिन विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जाता है!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User