विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंडी परिषद शिकोहाबाद का निरीक्षण, डीएम और एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

Nov 05, 2026 - 19:55
0 2
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंडी परिषद शिकोहाबाद का निरीक्षण, डीएम और एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

block-350 block-350

फिरोजाबाद। (शिकोहाबाद)आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक/प्रशासन) कल्पना जायसवाल ने शिकोहाबाद स्थित मंडी परिषद का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित मतदेय स्थल एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान दलों (पोलिंग पार्टियों) की रवानगी के लिए निर्धारित स्थल, बसों एवं अन्य वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल तथा मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षा बलों के आवागमन के लिए तैयार किए जाने वाले लेआउट प्लान पर विस्तार से चर्चा की। 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दलों के आगमन एवं प्रस्थान, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। 

उन्होंने परिसर के सभी कक्षों, उपलब्ध स्थानों एवं मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं व्यवस्थित तरीके से 

संचालित करने पर विशेष जोर दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी कराई जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User