शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और फायर सर्विस की संयुक्त कार्रवाई, 19 क्विंटल अवैध पटाखों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Oct 03, 2026 - 13:49
0 12
शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और फायर सर्विस की संयुक्त कार्रवाई, 19 क्विंटल अवैध पटाखों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और फायर सर्विस की संयुक्त कार्रवाई, 19 क्विंटल अवैध पटाखों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद | दिनांक 02 अक्टूबर 2026। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी टीम तथा फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाबी कॉलोनी स्थित एक गोदाम से 19 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद करते हुए दो अभियुक्तों शिवम मल्होत्रा और मनीष कुमार मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाबी कॉलोनी स्थित गोदाम पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों का भंडारण करने के आरोप में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते * शिवम मल्होत्रा पुत्र अरुण मल्होत्रा, निवासी धोबी गली, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। मनीष कुमार मल्होत्रा पुत्र ओमप्रकाश मल्होत्रा, निवासी पंजाबी कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। बरामदगी \- कुल 19 क्विंटल अवैध पटाखे। संबंधित मुकदमा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 774/2026, धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम

 अनुज कुमार — प्रभारी निरीक्षक, थाना शिकोहाबाद।

प्रेम शंकर पाण्डेय — प्रभारी निरीक्षक, एसओजी जनपद फिरोजाबाद। 

बृजेश कुमार — फायर स्टेशन ऑफिसर, शिकोहाबाद, मय टीम। 

रोहित कुमार — उपनिरीक्षक, थाना शिकोहाबाद।

अजय पाल सिंह — हेड कांस्टेबल, थाना शिकोहाबाद।  इकरार हुसैन — हेड कांस्टेबल, थाना शिकोहाबाद।

सुशील — हेड कांस्टेबल, एसओजी टीम। 

 संदीप — कांस्टेबल, एसओजी टीम। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध की गई इस संयुक्त कार्रवाई में थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और फायर सर्विस की टीम शामिल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User