सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sep 23, 2026 - 21:42
0 4
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

block-350 block-350

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नवाबगंज, फर्रुखाबाद। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बेटा मुरलीधर ग्राम समाज में 10 एकड़ भूमि पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुरभि गंगवार ने पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। पौधरोपण के दौरान डॉ. सुरभि गंगवार ने मौके का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना शासन की मंशा है।

कार्यक्रम में कायमगंज के रेंजर राजेश कुमार, ग्राम प्रधान, ग्रामवासी सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User