Kasganj news सीएमओ ने स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।

Sep 10, 2026 - 17:41
0 0
Kasganj news सीएमओ ने स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।

block-350 block-350

डेंगू धनात्मक की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम मुददूपुर का किया भ्रमण।

सीएमओ ने स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।

 संचारी रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक, साफ-सफाई एवं एण्टीलार्वा दवा का कराया छिड़काव।

कासगंज जनपद की ब्लॉक कासगंज के ग्राम मुददूपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी वीरपाल के डेंगू धनात्मक होने की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कासगंज के नेतृत्व में जनपद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कासगंज की टीमों द्वारा ग्राम का भ्रमण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामवासियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम में भ्रमण कर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव एवं उपचार के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। ग्राम में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा साफ-सफाई एवं एण्टीलार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टीम में जिला मलेरिया अधिकारी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुनन्दा सिंह, मलेरिया निरीक्षक प्रमोद कुमार, बीपीएम सुनील कुमार, बीसीपीएम अरविंद कुमार, भानू प्रताप, बीएचडब्ल्यू, उमाशंकर शर्मा, एचएस सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनमानस से की अपील— क्या करें— पानी के बर्तन, ड्रम, टंकी आदि को ढककर रखें। गड्ढों को मिट्टी से बंद कर दें। इकट्ठे पानी पर डीजल अथवा ट्रैक्टर/इंजन का जला हुआ मोबिल ऑयल या किसी भी तेल की कुछ बूंदें डाल दें। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर खून की जांच कराएं एवं उपचार प्राप्त करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। क्या न करें— 6. कूलरों, टायरों, मिट्टी के बर्तनों, गमलों आदि में पानी इकट्ठा न होने दें। 7. बुखार को अनदेखा न करें, खून की जांच अवश्य कराएं। 8. घर के आस-पास जलभराव न होने दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User