Deoria Murder Case: घायल बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे CM Yogi, दिया मदद क आश्वासन

Oct 03, 2023 - 16:26
Updated: 3 years ago
0 23
Deoria Murder Case: घायल बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे CM Yogi, दिया मदद क आश्वासन

block-350 block-350

Deoria Murder Case:उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर में सोमवार को हुए नरसंहार में घायल बच्चे को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चे के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इलाज में लगे चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। अनमोल को सोमवार शाम आठ बजे आईसीयू के बेड नंबर आठ पर शिफ्ट किया गया था और फिलहाल वह यहां भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की शुरुआत की।

देवरिया में हुई घटना में घायल बच्चे के अलावा सीएम योगी ने डेंगू और मलेरिया से पीड़ित लोगों का हाल भी जाना। गौरतलब है कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।

इससे गुस्साए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुई छह लोगाें की हत्या की जांच के लिए सोमवार की दोपहर में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां से वह लेहड़ा टोला के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पर उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और विवाद के भी जांच का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User