करणी सेना का चुनाव से पूर्व महाराणा प्रताप मूर्ति लगवाने का अभियान : पदाधिकारी की नियुक्ति

Oct 03, 2023 - 08:12
0 22
करणी सेना का चुनाव से पूर्व महाराणा प्रताप मूर्ति लगवाने का अभियान : पदाधिकारी की नियुक्ति

block-350 block-350

करणी सेना का चुनाव से पूर्व महाराणा प्रताप मूर्ति लगवाने का अभियान : पदाधिकारी की नियुक्ति

 फर्रुखाबाद । करणी सेना ने चुनाव से पूर्व महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने का अभियान शुरु किया है।जिला कार्यालय पर बैठक में जिले के पदाधिकारियों समेत कई नगर अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किए गये। शहर के मोहल्ला दीन दयाल बाग स्थित जिला कार्यालय पर  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का नियुक्त कार्यक्रम हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मां करणी के चित्र पर पुष्प चढ़ा व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगठन ने जिले की इकाई में बड़ा फेरबदल किया जिला प्रभारी से लेकर संयोजक के पदाधिकारी बदल दिए। जिला संरक्षक महेश पाल, दिनेश तोमर, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह ने नियुक्ति पत्र बांटे।

नगर अध्यक्ष फर्रुखाबाद सुमित राठौर, नगर अध्यक्ष फतेहगढ़ प्रांजल ठाकुर, नगर अध्यक्ष कंपिल युवराज सिंह, नगर अध्यक्ष कमालगंज अनमोल राजावत बनाए गए। ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर रवि प्रताप, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर शोभित सिंह गहरवार। ब्लॉक अध्यक्ष कायमगंज राणा मनमोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अमित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्दाबाद शिवरतन सिंह परिहार को जिम्मेदारी मिली। कुल 35 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे गलत कृत्यों से दूर रहने की जरूरत है। युवाओं को महापुरुषों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने कहा की करणी सेना फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने को लेकर महा अभियान शुरू करेगी। इसी सप्ताह सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन देकर अभियान शुरू होगा।

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने एक वर्ष पूर्व जिले में मूर्ति लगवाने की बात कही थी। उनको भी पत्र प्रेषित किया जाएगा। करणी सेना महासचिव प्रदीप सिंह राठौर ने कहा की बिहार के आरजेडी पार्टी के नेता मनोज झा का ठाकुर समाज पर दिया बयान उनकी गंदी मानसिकता का परिचय है। उन्हें अपने अंदर के ठाकुर की बजाए अपने अंदर बैठे रावण को मारने की जरूरत है।

इस दौरान जिला प्रवक्ता वैभव सोमवंशी जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान राहुल चौहान जिला संयोजक विक्की ठाकुर जिला प्रभारी अभय सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे‌ कौशलेन्द्र सिंह (रामू ) विशाल राठौर अखिलेश तोमर गोपाल सिंह राठौर सूरज चंदेल रोहित चंदेलशिवम् सिंह ठाकुर सत्यभान सिंह हरी प्रताप सिंह ऋषि सेंगर शिव प्रताप सिंह आलोक सिंह हिमांशु सोमवंशी शिवदेस सिंह गोपाल सिंह राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User