मंदिर में नोकझोंक के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से मासूम बच्ची घायल
मंदिर में नोकझोंक के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से मासूम बच्ची घायल
मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी के मोहल्ला बड़ी नगरिया में मंदिर परिसर से शुरू हुई मामूली कहासुनी ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर लाठियां चलीं और अवैध असलहे से गोलीबारी की गई। इस खूनी झड़प के दौरान पास ही मौजूद करीब पांच वर्षीय एक मासूम बच्ची के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं विवाद में बिल्लू नामक युवक भी चोटिल हुआ है। बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनाक्रम के अनुसार, पूजा करने गई एक महिला से युवकों की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद स्वजन शिकायत करने पहुंचे और दोनों पक्षों में हिंसक हमला शुरू हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ सीओ सिटी अशोक कुमार और एसपी सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और लोगों से पूछताछ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)