जैथरा पुलिस ने 6 अवैध तमंचों व 2 कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Aug 06, 2026 - 21:47
0 1
जैथरा पुलिस ने 6 अवैध तमंचों व 2 कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

block-350 block-350

जैथरा पुलिस ने 6 अवैध तमंचों व 2 कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 अवैध तमंचे तथा 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को थाना जैथरा पुलिस ने अंशुल पुत्र रमेश सिंह, निवासी मोहल्ला नेहरूनगर सोगजा, कस्बा एवं थाना जैथरा, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 अवैध तमंचे और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुकदमा अपराध संख्या 269/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रमेश चंद, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल सत्यम तथा आरक्षी आशुतोष शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User