Kasganj news डीएम व एसपी ने गोताखोरों को वितरित की टी-शर्ट, कांवड़ यात्रा में होगी आसान पहचान।

Aug 03, 2026 - 20:39
0 0
Kasganj news डीएम व एसपी ने गोताखोरों को वितरित की टी-शर्ट, कांवड़ यात्रा में होगी आसान पहचान।

block-350 block-350

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गोताखोरों को वितरित की टी-शर्ट, कांवड़ यात्रा में होगी आसान पहचान। कासगंज: आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 28 गोताखोरों को टी-शर्ट वितरित कीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। गोताखोरों को एक जैसी टी-शर्ट उपलब्ध कराए जाने से उनकी अलग एवं स्पष्ट पहचान बनेगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु उन्हें आसानी से पहचानकर सहायता प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने गोताखोरों से पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी गोताखोर निर्धारित स्थलों पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User