Kasganj news कासगंज में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत: बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लेकर लौट रहा था,
कासगंज में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत: बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लेकर लौट रहा था, कासगंज की सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िया की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब कांवड़िया अपने साथियों के साथ कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर लौट रहा था। मृतक की पहचान आगरा जनपद के थाना वाह निवासी 20 वर्षीय मनीष पुत्र विनोद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीष लगभग तीन दर्जन साथियों के साथ कछला गंगा घाट से कांवड़ लेने गया था। लौटते समय सोरों कोतवाली क्षेत्र में कासगंज-सोरों मार्ग पर उसकी बाइक की एक मैक्स वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। कमिश्नरेट आगरा से एक मैक्स व मोटरसाइकिल से 32 कावड़िया कछला गंगा घाट जल भरने आये थे उन्ही में से एक मोटरसाइकिल पर 03 लोग सवार होकर जा रहे थे सोरो मार्ग पर मैक्स से टक्कर हो गई जिसमे एक की मौक़े पर मौत दो अस्पताल में भर्ती सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथी कांवड़ियों की मदद से घायल मनीष को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर जिले के एसपी ओपी सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मृतक कांवड़िये के साथियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)