विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय, लखनऊ द्वारा 122वां मंडी सचिव प्रशिक्षण का शुभारंभ

Jul 20, 2026 - 21:20
0 2
विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय, लखनऊ द्वारा 122वां  मंडी सचिव प्रशिक्षण का शुभारंभ

block-350 block-350

विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय, लखनऊ द्वारा 122वां मंडी सचिव प्रशिक्षण का शुभारंभ

लखनऊ। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (DMI), क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा 45 दिवसीय 122वां मंडी सचिव प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (MSTC) का उद्घाटन आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हिमांशु पांडे (IES), मुख्य अभियंता, CPWD ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने मंडियों के कुशल संचालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में प्रशिक्षित मानव संसाधन की भूमिका पर बल दिया तथा प्रतिभागियों से प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करने का आह्वान किया। निदेशालय की ओर से श्री भवेश कुमार जोशी, उप-कृषि विपणन सलाहकार ने मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम मंडी प्रबंधन, विपणन सुधार, गुणवत्ता नियंत्रण तथा किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। इस अवसर पर निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी—श्री जितेन्द्र सिंह, श्री एम. जे. अहमद एवं श्री अनुपम कुमार—ने भी प्रतिभागियों को सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान से आए मंडी सचिव भाग ले रहे हैं। उन्हें कृषि विपणन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, 14 दिवसीय अखिल भारतीय अध्ययन भ्रमण भी आयोजित होगा, जिससे प्रतिभागियों को विभिन्न राज्यों की उन्नत विपणन व्यवस्थाओं का अनुभव प्राप्त होगा। यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को अपने-अपने राज्यों में कृषि विपणन प्रणाली के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण में प्रभावी योगदान देने हेतु सक्षम बनाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User