संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को

Jul 18, 2026 - 17:43
0 1
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को

block-350 block-350

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को

एटा । जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 जुलाई 2026 को सायं 05 बजे शताब्दी सभागार, विकास भवन, एटा में तृतीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बैठक में संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User